फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गर्मी का बढ़ेगा प्रकोप, सावधानी बरतें जिलावासी

विज्ञापन
शहर के तिकोना पार्क पर गर्मी से निजात पाने के लिए जूस पीता ट्रैक्टर सवार किसान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम विभाग की ओर से गर्मी एवं लू की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहकर सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


लू के मद्देनजर उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा है कि हरियाणा में शुष्क मौसम, तापमान में वृद्धि और लू की स्थित बनी हुई है। अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में आसमान साफ रहने के साथ-साथ मुख्यत: शुष्क मौसम रहने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने गर्मी एवं हीट वेव की चेतावनी भी जारी की हुई है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगो से अपील की है कि वे अपने आपको हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं और अल्कोहल व कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। धूप में निकलने से बचें, अत्यधिक गर्मी के समय (सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे) घर के अंदर ही रहें। यदि बाहर जाना है, तो हल्के रंग के, ढीले-ढाले कपड़े पहनकर जाएं और अपने सिर को टोपी, गीले कपड़े या छाते से ढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकतम 42 तो न्यूनतम तापमान रहा 26 डिग्री
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 42 था जबकि न्यूनतम 22 डिग्री था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें