एसकेएस कार्यालय में बैठक करते हुए सर्व कर्मचारी संघ सदस्य।
चरखी दादरी। एचकेआरएन के तहत लगे हुए कर्मियों को बिना किसी ठोस कारण ड्यूटी से रिलीव करने पर सर्व कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों की ओर से लगातार सरकार के इस कदम की निंदा की जा रही है। अब कर्मचारी 20 अप्रैल शहर के रोजगार्डन से रवाना होंगे मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन व आवास का घेराव करेंगे।
जिला प्रधान कृष्ण कुमार ऊण ने बताया कि जिला कार्यालय में बैठक कर सभी कर्मचारियों व संघ सदस्यों ने रणनीति बनाई है। जिला सचिव मास्टर रामपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया लगातार कर्मियों का विरोधी होता जा रहा है और एचकेआरएन के कर्मियों को एक ओर रोजगार की गारंटी जैसे शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें रोजगार से बाहर किया जा रहा है।
अब कर्मचारी सरकार की बातों में आने की बजाया कुरुक्षेत्र में घेराव कर आवाज बुलंद करेंगे। 20 अप्रैल को रोजगार्डन के सामने से सुबह 7:30 बजे बसें रवाना होंगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन सदस्यों से भाग लेने की अपील की और घेराव में अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया।