फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने खरीदी दो नई आधुनिक ऑटोक्लेव मशीनें, नागरिक अस्पताल व एमसीएच यूनिट में होंगी स्थापित

Sun, 03 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को संक्रमण मुक्त उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से दो नई आधुनिक ऑटोक्लेव मशीनें खरीदी गई हैं। इन मशीनों की खरीद पर करीब 10 लाख रुपये की लागत आई है। इनमें से एक मशीन को नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और दूसरी मशीन को स्थानीय एमसीएच यूनिट के लेबर रूम में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑटोक्लेव मशीनों के आने से अस्पताल में किसी भी प्रकार की सर्जरी के दौरान संक्रमण फैलने का खतरा न्यूनतम हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मशीनों को चालू करने के लिए दूसरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
बता दें कि अभी तक स्थानीय नागरिक अस्पताल में कम क्षमता वाली ऑटोक्लेव मशीन कार्यरत थी जिसके कारण उपकरणों को कीटाणु मुक्त करने में परेशानी होती थी। वहीं एमसीएच यूनिट में ऑटोक्लेव मशीन नहीं थी। ऐसे में एमसीएच यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को कीटाणु मुक्त करने के लिए बार-बार नागरिक अस्पताल में भेजना पड़ता था। जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ उपकरणों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के दौरान उनके दोबारा दूषित होने का भय भी बना रहता था।
विज्ञापन

बता दें कि ऑटोक्लेव मशीन चिकित्सा विज्ञान में उपकरणों को कीटाणुमुक्त करने के लिए एक अनिवार्य हिस्सा मानी जाती है। यह एक ऐसा उपकरण है जो उच्च दबाव और उच्च तापमान वाली भाप का उपयोग करके सर्जिकल उपकरणों, प्रयोगशाला के बर्तनों और अन्य चिकित्सा उपकरणों पर मौजूद बैक्टीरिया, वायरस, कवक और बीजाणुओं को पूरी तरह नष्ट कर देता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वच्छता का मानक बनाए रखने के लिए मात्र रसायनों से सफाई पर्याप्त नहीं होती, इसलिए ऑटोक्लेव के माध्यम से 121 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान पर दबाव बनाकर सूक्ष्मजीवों को खत्म किया जाता है। ऑपरेशन में प्रयुक्त उपकरण यदि पूरी तरह कीटाणुरहित होंगे तो संक्रमण की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।
बॉक्स :
विभाग द्वारा खरीदी गईं ऑटोक्लेव मशीनों के चालू होने के बाद नागरिक अस्पताल और एमसीएच यूनिट इस मामले में आत्मनिर्भर हो जाएंगे। इन मशीनों की क्षमता अधिक होने के कारण बड़े सर्जिकल सेट और विभिन्न प्रकार के इंप्लांट्स को आसानी से और कम समय में कीटाणुमुक्त किया जा सकेगा।
वर्सन :
विभाग की ओर से 9.96 लाख रुपये की लागत से दो आधुनिक ऑटोक्लेव मशीनें खरीदी गई हैं। एक मशीन को जिला नागरिक अस्पताल तथा दूसरी मशीन को एमसीएच यूनिट के ऑपरेशन थियेटर में स्थापित किया जाएगा। मशीनों को चालू करने के लिए पानी के कनेक्शन आदि की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही दोनों मशीनें काम शुरू कर देंगी। - डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें