फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खुशियों की दीवार संस्था ने शुरू किया रिश्तों की गर्माहट अभियान

विज्ञापन
अभियान के शुभारंभ पर मौजूद सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। जैसे ही सर्द मौसम ने दस्तक दी है, वैसे ही सामाजिक संगठन खुशियों की दीवार संस्था ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए रिश्तों की गर्माहट अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्दियों के मौसम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान कर उनकी मदद करना है।
विज्ञापन

इस नेक पहल को गति देने के लिए रविवार को दादरी मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान संदीप फोगाट, राजेश जांगड़ा, प्रेम गोयल और रामदयाल पाहवा ने अपने सहयोग से अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दादरी मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रति इस तरह की संवेदनशीलता और समर्पण प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है। संदीप फोगाट ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना चाहिए। यह न केवल जरूरतमंदों की मदद करता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने अभियान के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि सर्दियों का मौसम कई जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिनाइयों का सबब बन जाता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति इस ठंड में बिना गर्म कपड़ों या कंबल के न रहे। इसके लिए हम समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हैं कि यदि उनके घरों में अतिरिक्त गर्म कपड़े, कंबल या अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध है, तो उसे खुशियों की दीवार संस्था तक पहुंचाएं। यह छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में बड़ी राहत ला सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें