चरखी दादरी। जेडीकेडीई स्कूल में सोमवार को बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कलाचित्र, पोस्टर और कार्ड बनाओ आदि गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
स्पर्धा में 32 स्कूलों के 340 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने स्केच ऑन द स्पॉट, पोस्टर बनाओ, थाली कलश सजावट, कार्ड बनाने, क्ले माॅडलिंग, रंगोली, हस्तलेखन (अंग्रेजी व हिंदी) और दीया सजावट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्ले मॉडलिंग में आरपीएस स्कूल के प्रमोद प्रथम, एपीएस स्कूल के प्रयाग दूसरे और सीबीएस स्कूल के यश तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे वर्ग में वाईएसएम मंदोला की छात्रा माही प्रथम, पीएमएसएस स्कूल की छात्रा मोनी द्वितीय और जीजीएचएस स्कूल की छात्रा सोनाक्षी तृतीय रहीं।
स्केच ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता के पहले वर्ग में आरपीएस स्कूल की छात्रा रिया प्रथम, एसडीजीएमएस स्कूल के छात्र योगेश द्वितीय और सागर ग्लोबल स्कूल के छात्र हर्ष तृतीय रहे। दूसरे वर्ग में आर्य स्कूल के अंकित पहले, आरपीएस स्कूल की साक्षी दूसरे और जीजीएसएस स्कूल की छात्रा हिमांशी तृतीय रहीं। वर्ग चार में आर्यन स्कूल के शुभम पहले और जीएमएस स्कूल के छात्र राहित दूसरे स्थान पर रहे।
रंगोली और पोस्टर बनाओ स्पर्धा के परिणाम
रंगोली प्रतियोगिता एससीआर स्कूल की महक प्रथम, आरईडी स्कूल की घनाक्षी दूसरे और वाईएसएन मंदोला स्कूल की छात्रा खुशी तृतीय रहीं। एक अन्य वर्ग में जीएसएस काकड़ोली की मुस्कान पहले और वैश्य स्कूल के मनोज दूसरे स्थान पर रहे। पोस्टर बनाने में जीएमएस जगरामबास की स्नेहा पहले, एपीएस की प्रीति दूसरे और आरपीएस स्कूल की छात्रा प्रतिभा तीसरे स्थान पर रहीं।
हस्तलेखन में चेतना बनीं विजेता
हस्तलेखन प्रतियोगिता में चेतना प्रथम, वंशिका द्वितीय और वर्निका तृतीय रहीं। अंग्रेजी हस्तलेखन स्पर्धा में कुणाल प्रथम, पूर्व द्वितीय, अक्षिका तृतीय रहीं। कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में दीपांशु प्रथम, वंशिका द्वितीय और आसी तृतीय रहीं। दीया मोमबत्ती सजावट प्रतियोगिता में जतिन पहले, मानवी दूसरे, गरिमा तीसरे स्थान पर रहीं।
रोजा ने सजाई सबसे सुंदर थाली
थाली कलश सजावट प्रतियोगिता में रोजा प्रथम, दिव्या द्वितीय और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। एक अन्य वर्ग में नैना प्रथम, मनीषा दूसरे और हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में संदीप कुमार, सुनील कुमार, अमर सिंह, विनोद कुमार, नीलम, पूनम शामिल रहीं।