फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सीमा, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और कृषि क्षेत्र की समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं : अजय

Thu, 29 Oct 2026 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वीरवार को गांव आदमपुर ढाणी, दगड़ौली, मांढ़ी हरिया, हड़ौदा, जीतपुरा, आर्यनगर और गोबिंदपुरा सहित कई गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

अजय ने गांव दगड़ौली में पूर्व सरपंच राजबीर के भाई और गोबिंदपुरा में पार्टी कार्यकर्ता गुगनराम के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। कस्बे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार केवल चुनावी राजनीति में व्यस्त है। देश की सीमा, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और कृषि क्षेत्र की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चीन सीमा से जुड़े मामले पर सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है।



उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में किसान, मजदूर, जवान और छोटे व्यापारी परेशान हैं। किसानों की फसल मंडियों में भीग रही है जबकि उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों को बिचौलियों के माध्यम से कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद सीमित होने और भुगतान में देरी से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि लूटपाट, फिरौती, अपहरण, डकैती और फर्जी मुठभेड़ जैसी घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना है। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था संभालने में विफल रहे हैं और पंजाब व गुजरात के दौरों में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रथम और द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे और युवा नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं।
अजय चौटाला ने कहा कि विपक्ष की भूमिका जजपा निभा रही है। उन्होंने भाजपा के साथ भूपेंद्र हुड्डा के संबंधों के बारे में भी टिप्पणी की। इस अवसर पर किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष नरेश द्वारका, जिलाध्यक्ष एवं जिला पार्षद रविंद्र चरखी, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, विजय काकड़ौली, राकेश कलकल, जिला प्रवक्ता राजेंद्र हुड्डा, सज्जन बलाली, दीपेश कारी, धर्मराज फोगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें