दादरी से निर्दलीय विधायक एवं सांगवान खाप 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि विधानसभा में गठबंधन सरकार के खिलाफ पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट डालने वाले वो पहले विधायक होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है लेकिन मौजूदा सरकार बहरी बनी है।
कितलाना टोल पर धरने के 72वें दिन किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान करीब 250 से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। उसके बावजूद सरकार जान बूझकर किसानों की अनदेखी कर रही है, जो असहनीय है। सांगवान ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरनारत हैं। सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा लेने से बाज आये। आज जिस तरह से समाज के हर वर्ग ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर काला दिवस मनाया है, इससे साबित हो गया है कि यह अब जन आंदोलन बन गया है। सांगवान खाप 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, मास्टर ओमप्रकाश, राजू मान, जमात अली, रत्नी देवी, गंगाराम श्योराण, सूबेदार चंदन कितलाना, रामकुमार सोलंकी, मास्टर राज सिंह, दिलबाग ग्रेवाल ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की।
इस अवसर पर धर्मेंद्र छपार, राजेंद्र डोहकी, बलबीर बजाड़, दिलबाग ढुल, कप्तान रामफल, अजीत सिंह फौगाट, सत्यवान कालुवाला, प्रेम सिंह, शमशेर सांगवान, पूर्व सरपंच संजय मंदोला, पूर्व सरपंच टेकराम मंदोला, सरदाराराम, रणधीर घिकाड़ा, नरेंद्र, पूर्व सरपंच राजेश सारंगपुर, पूर्व सरपंच रामानंद सारंगपुर, नत्थूराम शर्मा, मंगल सुई, प्रोफेसर जगमिंद्र, सीमा कितलाना, बिमला,लक्ष्मी, निंबो देवी, मूर्ति देवी आदि मौजूद थे।