फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी शहर में एक करोड़ से विकसित होगी पहली ग्रीन बेल्ट, बजट राशि हुई मंजूर

Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीप सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से परसराम हेतराम स्कूल से वाल्मीकि नगर सामुदायिक केंद्र तक ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। करीब 400 मीटर लंबी इस ग्रीन बेल्ट में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने एक करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दरअसल, शहर में ग्रीन बेल्ट की कमी लंबे समय से खल रही है। अब जाकर अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया है। वहीं, पहली ग्रीन बेल्ट विकसित होने से शहर के अंदर प्रदूषण का स्तर कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से एनएच-334 बी स्टेडियम रोड चौक से वाल्मीकि नगर सामुदायिक केंद्र तक 400 मीटर दूरी में सड़क के 100 फीट दायरे में पौधरोपण कर ग्रीन बेल्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

योजना अनुसार, सड़क के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगवाने के साथ विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। इससे जहां शहर के सुंदरीकरण में चार चांद लगेंगे तो वहीं प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार हरियाली कम होती जा रही है, जिससे वातावरण पर विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं, इस मुख्यमार्ग पर फैली गंदगी और अतिक्रमण के बढ़ते दायरे से छुटकारा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें