फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार्यकारी अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारियाें ने 15 का धरना किया स्थगित

Thu, 11 Jun 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन संबंधित संयुक्त कर्मचारी संघ की शाखा बाढड़ा के पदाधिकारियों की बुधवार को कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक संपन्न हुई। बातचीत के बाद कर्मचारियों ने 15 जून को होने वाला प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

मैकेनिकल वर्करज यूनियन अध्यक्ष सुमित कादयान ने कहा कि चरखी दादरी के कार्यकारी अभियंता के साथ हुई वार्ता में यूनियन ने छह मांगें रखीं जिनमें जून माह का वेतन जारी करने, 17 महीने से बकाया साबुन, ईएसआई कार्ड, लंबित मेडिकल बिल का भुगतान करवाने की मांग की। कार्यकारी अभियंता ने मांगों के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का भरोसा दिया। कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की कमेटी को लिखित में आश्वासन दिया है। 15 दिन के अंदर मांगें पूरी करने की बात कही गई है। यूनियन कमेटी ने कार्यकारी अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद 15 जून को प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। यूनियन प्रधान सुमित कादयान ने कहा कि कार्यकारी अभियंता के दिए गए आश्वासन पर विश्वास जताकर प्रस्तावित धरना कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें