फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: छात्राओं के ऑटो का पीछा करने से रोकने पर चालक को पीटा, फिर ग्रामीणों ने की बाइक सवार युवकों की धुनाई

Thu, 16 Feb 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रामनगर के समीप छात्राओं से भरे एक ऑटो का पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवकों की ग्रामीणों ने धुनाई कर डाली। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि ऑटो के पीछे लगे युवकों के दो साथी मौके से फरार हो गए। इस दौरान हुई हाथापाई में दो ग्रामीणों को भी चोटें लगी हैं और उनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, चिड़िया चौकी पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी छात्राएं मोड़ी स्थित शहीद राजबीर सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाती हैं। मंगलवार को वो ऑटो में सवार होकर छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उनके ऑटों का पीछा करने लगे। जब ऑटो चालक सत्यवीर ने उन्हें टोका तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को छुट्टी के बाद उक्त युवकों ने फिर से ऑटो का पीछा किया। रामनगर के समीप पहुंचने पर उनसे ऑटो चालक की कहासुनी हो गई और उस दौरान उक्त युवकों ने ऑटो का शीशा फोड़ दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसके चलते काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उस दौरान बाइक सवार युवकों के दो साथी मौके से फरार हो गए जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़कर धुन डाला। जिन युवकों को पीटा गया है वो गांव बलकरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस हमले में रामनगर निवासी कर्मबीर भी सिर में चोटें लगने से घायल हो गया और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। तीन अन्य घायल उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

अभी पूरा मामला स्पष्ट नहीं है। विवाद में घायल हुए एक शख्स को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है जबकि तीन दादरी अस्पताल में उपचाराधीन है। घायलों के बयान के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी और जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सतबीर सिंह, चिड़िया चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें