The district's air was very bad, AQI reached 416
- फोटो : CharkhiDadri
जिले का एक्यूआई मंगलवार को बढ़कर 416 पर पहुंच गया जिससे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब आंकी गई। पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार एक्यूआई 400 से पार पहुंचा है। पिछले अगर दस दिनों की बात करें तो एक्यूआई 300 से पार रहा है, जिसके चलते दादरी देश के प्रदूषित शहरों की सूची में भी शामिल हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से अभी ओद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
मंगलवार को जिले का अधिकतम एक्यूआई 416 दर्ज किया। प्रदूषण का यह स्तर बेहद खतरनाक माना जाता है। जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने का मुख्य कारण क्रशर जोन हैं। जिले में इस बार पराली जलाने का एक ही मामला सामने आया है। इसके बावजूद क्रशरों के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। सोमवार को जिला का अधिकतम एक्यूआई 412 दर्ज किया गया था, लेकिन मंगलवार इसमें और इजाफा हो गया। मंगलवार को पीएम दस 412 रिकॉर्ड किया गया। जिले में 300 से अधिक क्रशर यूनिट हैं, जो प्रदूषण फैलने का मुख्य कारण है।