फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण, नौ माह में ड्रेन नंबर आठ तक डाली जाएगी पाइप लाइन

विज्ञापन
11 roads to be rebuilt, pipeline to be drained to drain number eight in nine months - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
हिसार में करवाए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये चरखी दादरी जिले की 12 विकास परियोजनाओं की मंगलवार को आधारशिला रखी है। इन परियोजनाओं पर करीब 95 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह का उद्घाटन किया। 11 परियोजनाएं सड़क निर्माण की हैं, जबकिएक परियोजना ड्रेन नंबर आठ तक पाइप लाइन डालने की हैं। अहम बात यह है कि जिन सड़कों का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया है वे पिछले लंबे समय से जर्जर थीं और करीब 30 गांवों के ग्रामीणों के अलावा राहगीर भी परेशान हैं।
विज्ञापन

हिसार में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सान्निध्य में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 1853 करोड़ की 306 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इनमें दादरी जिले की 13 विकास योजनाएं शामिल थीं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर उपायुक्त राजेश जोगपाल ने दादरी जिला के लिए करीब 95 करोड़ रुपये की इन विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। लघु सचिवालय परिसर में आयोजित हुए समारोह में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हिसार एयरपोर्ट से सीधा प्रसारण दिखाया गया।
37.70 करोड़ के प्रोजेक्ट से सुधरेगी शहर की सीवर व्यवस्था
शहर में सीवर व्यवस्था पिछले कई सालों से चरमराई हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग ने समसपुर एसटीपी से लेकर ड्रेन नंबर आठ तक पाइप लाइन बिछाकर सीवर व्यवस्था में सुधार की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर 37 करोड़ 70 लाख रुपये लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास भी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट की समयावधि नौ माह रहेगी। इस समयावधि में पाइप लाइने बिछाने का काम पूरा होता है, तो पूरे शहर की सीवर समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

दादरी विधानसभा में इन सड़कों की बदलेगी दशा
दादरी विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ 69 लाख 64 हजार रुपये से सांकरोड से झिंझर तक सड़क का निर्माण होगा। आठ करोड़ 15 लाख 23 हजार रुपये से गांव नीमली से सांवड़ तक सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। गांव पांडवान, मानकावास और पैंतावास तक पांच करोड़ 62 लाख 89 हजार रुपये की लागत से दोबारा सड़क बनाई जाएगी। गांव अचीना ताल से भागवी-बिरोहड़ तक तीन करोड़ 69 लाख 64 हजार रुपये से सड़क का पुनर्निर्माण होगा। दो करोड़ 33 लाख 54 हजार रुपये से गांव सौंप से धारेडू तक सड़क बनेगी।
बाढड़ा विस क्षेत्र की इन सड़कों की होगी कायाकल्प
बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में गांव मंदौला से डाढी बाना, डाढी छिल्लर तक छह करोड़ 21 लाख 47 हजार रुपये की लागत से सड़क का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। नौरंगाबास से कादमा गोशाला सड़क का पांच करोड़ 40 लाख 92 हजार रुपये से निर्माण होगा। हंसावास खुर्द से ऊण तक छह करोड़ 41 लाख 37 हजार रुपये से सड़क बनेगी। इसके अलावा दो करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपये की लागत से गांव बिरही खुर्द से गांव झोझूकलां तक सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। गांव छपार से झोझू रोड के निर्माण पर चार करोड़ 11 लाख 91 हजार रुपये खर्च होंगे। गांव बधवाना से पालड़ी और गांव बालरोड व चांगरोड तक तीन करोड़ 56 लाख 54 हजार रुपए की लागत से सड़क बनेगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर दादरी नगरपरिषद के चेयरमैन संजय छपारिया, नगराधीश सुरेश दलाल, उपपुलिस अधीक्षक रामसिंह बिश्रोई, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, जजपा के जिला प्रवक्ता ऋषिपाल उमरवास, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता शशिकांत, एसडीओ सुरेंद्र घनघस, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी अमित लांबा, राजेश यादव, तिलकराज, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार राजेंद्र सिंह, विकास राणा, लेखाकार सुरेश कुमार, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें