फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस ढाणी में 20 मकान वहां विभाग पहुंचाएगें पेयजल : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिले के गांव काकड़ौली हुक्मी, नांधा, भांडवा, काकड़ौली सरदारा में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार ढाणियों में निर्धारित घर बनने पर पानी की कमी नहीं रहने देगी। अगर किसी ढाणी में 20 से अधिक घर एक ही स्थान पर हैं तो वहां तक पेयजल आपूर्ति विभाग करेगा। साथ ही गांव में पानी की क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की बदलने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। सरकार ने सभी शिवधाम परिसर में भी काम करवाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि कई गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए सालों पहले लाइनें बिछाई गई थी। उस समय प्लास्टिक की लाइनें भी डाली गई थीं। इनमें से काफी संख्या में लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सरकार की योजना है कि इन सभी क्षतिग्रस्त लाइनों को बदलकर यहां अच्छी गुणवत्ता की लाइनें डाली जाएं। उन्होंने कहा कि शिवधाम ऐसे स्थान है जहां एक दिन सभी को जाना है। ऐसे में वर्तमान सरकार ने ही पहली बार सभी शिवधाम में सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया और अब सरकार की ओर से ही यहां सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आज उनके सामने जो शिकायतें और मांगे रखी गई हैं, उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में सहकारी समिति चेयरमैन सुधीर चांदवास, एसडीएम सुरेश कुमार, डीएचओ डाॅ. अरुण कुमार, प्रदीप सहित जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- सुविधाएं बढ़ाने पर राज्य और केंद्र सरकार का फोकस
सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हरियाणा के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का मामला हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र आदि हो, हर तरफ विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश से नए राजमार्ग निकल रहे हैं, जिनकी बदौलत क्षेत्र में व्यापार व व्यवसाय बढ़ेगा और हमारे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


फोटो 14 काकड़ौली हुक्मी गांव में जनसमस्याएं सुनते सांसद धर्मबीर सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें