फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर के सबसे व्यस्त तहसील रोड पर चैंबर के टूटे ढक्कन को विभाग ने कराया दुरुस्त

Fri, 13 Feb 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भगवान परशुराम चौक के समीप तहसील रोड पर दुरुस्त करवाया गया चैंबर का ढक्कन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल तहसील रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन के मैनहोल के साथ लगते चैंबर के ढक्कन को आखिरकार जन स्वास्थ्य विभाग ने दुरुस्त करवा दिया है। अमर उजाला में प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए विभाग ने यह काम करवाया है। चैंबर का ढक्कन दुरुस्त होने से यहां से हर रोज गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों व पैदल राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि भगवान परशुराम चौक के समीप तहसील रोड पर महज कुछ कदम पर बरसाती पानी निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन पर मैनहोल बनाया हुआ है। आसपास का पानी इसमें जा सके, इसके लिए मैनहोल के तीन तरफ चैंबर बनाकर उन पर लोहे के ढक्कन लगाए गए हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से एक चैंबर का ढक्कन पूरी तरह टूट कर गड्ढे का रूप ले चुका था। जबकि तहसील रोड से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन चालकों व पैदल राहगीरों का आवागमन होता है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल तहसील रोड पर बनी यह परेशानी लोगों को काफी परेशान कर रही थी।
बन जाते थे जाम के हालात
शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल होने के कारण यहां से काफी संख्या में वाहनों का आवागमन लगा रहता है। मैनहोल के साथ बने चैंबर का ढक्कन टूटने से इस क्षेत्र में सड़क महज सिंगल लेन बनकर रह जाती थी। जिससे यहां दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी। दुकानदारों का कहना था कि दिन के समय तो किसी तरह गड्ढे में गिरने से बचाव हो जाता है लेकिन शाम को अंधेरा होने के बाद लोगों को इसमें गिरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हर रोज हजारों वाहन चालकों, पैदल राहगीरों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला समाचार पत्र में इस मुद्दे को सात फरवरी के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। मुसीबत की राह... व्यस्ततम तहसील रोड पर चैंबर का ढक्कन टूटने से बना गड्ढा शीर्षक के साथ इसे प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें