फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गमगीन माहौल में एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार, पुलिस ने मृतक पति के खिलाफ दर्ज की हत्या की प्राथमिकी

Fri, 13 Mar 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मृतका के परिजनों से बात करते सदर थाना प्रभारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव रावलधी में मंगलवार देर रात घर में सो रही पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या करने और कुछ घंटे बाद खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मृतक पति के खिलाफ हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीरवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से परिजनों के आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं देर शाम को गांव रावलधी में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गांव डीहा करछना डीहा उपरहार निवासी भोला नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गंगा निशाद (30) की दूसरी शादी वर्ष 2015 में गांव रावलधी निवासी शक्ति के साथ हुई थी। दोनों की एक पांच वर्षीय बेटी भी है। उसने बताया कि करीब 4-5 माह पहले उसकी बेटी और दामाद का झगड़ा हो गया था जिस पर उसने रावलधी आकर सुलह करवा दी थी। मंगलवार को उसे सूचना मिली कि दामाद शक्ति ने उसकी बेटी गंगा की हत्या कर दी।
एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
दादरी जीआरपी चौकी पुलिस ने मृतक शक्ति के भाई प्रदीप और चचेरे भाई सत्यप्रकाश के बयान के आधार पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था। वहीं गंगा के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को परिजनों के आने के बाद हो सका। जिसके बाद वीरवार शाम को गांव रावलधी में दोनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को ही भाई को आना था गंगा को लेने के लिए
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि आगामी 25-26 अप्रैल को गंगा की छोटी बहन की शादी होनी है। इसके लिए गंगा के भाई श्याम बाबू को बुधवार को ही अपनी बहन गंगा को लेने के लिए दादरी आना था, लेकिन वह आता उससे पहले ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिल गई। परिजनों ने बताया कि गंगा पांच बहनों व तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थी।
चाचा प्रदीप करेंगे बेटी का पालन-पोषण
मृतक दंपती की एक पांच वर्षीय बेटी भी है। वीरवार को गंगा के परिजनों के आने के बाद यह तय हुआ कि बेटी पलक उर्फ गार्गी का पालन-पोषण उसका चाचा प्रदीप करेगा।
वर्सन :
मृतका के पिता भोला नाथ की शिकायत के आधार पर मृतका के पति शक्ति के खिलाफ हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि शक्ति की भी मौत हो चुकी है। एसआई सतबीर सिंह, प्रभारी, दादरी सदर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें