फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पार्षदों ने की नगर परिषद के कंडम वाहनों को खुली बोली लगाकर बेचने की मांग

Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में लिपिक को ईओ के नाम ज्ञापन सौंपते पार्षद।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर पार्षदों ने नगर परिषद के कंडम वाहनों को खुली बोली लगाकर बेचने की मांग उठाई है। मंगलवार को 9 पार्षदों ने इस मांग को लेकर कार्यकारी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्षदों का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें कंडम वाहन बेचने की सूचना तक नहीं दी। उन्होंने भ्रष्टाचार का अंदेशा जाहिर करते हुए वाहन बेचने के लिए लगाई जाने वाली बोली की वीडियोग्राफी भी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि अगर नियमानुसार कंडम वाहनों को नहीं बेचा गया तो वो आंदोलन करने को विवश होंगे और इस मामले की विजिलेंस जांच भी करवाएंगे। पार्षद नवीन कुमार, अजय सांगवान, विनोद, मुनेश, जयसिंह लांबा, मनोज वर्मा, सतबीर चौहान सहित पार्षद प्रतिनिधियों ने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि नगर परिषद के पुराने वाहनों की बिक्री की जा रही है। यह वाहन किस आधार पर बेचे जा रहे हैं यह कोई नहीं जानता। इसके लिए नगर परिषद ने न तो विज्ञापन के माध्यम से सूचना दी और न ही पार्षदों को सूचित किया।
ज्ञापन के माध्यम से पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नगर परिषद के जिम्मेदारों ने बिना किसी विज्ञापन या सूचना के केवल एक ही एजेंसी को वाहन बेचे तो वो आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बोली से पूर्व विज्ञापन के माध्यम से एजेंसियों को सूचना दी जाती है। इसके बाद एजेंसियों के माध्यम से सार्वजनिक बोली लगवाई जाती है। इस सारी प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शिता से बोली की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी एक एजेंसी से साठ-गांठ कर वाहनों की बिक्री करना चाहते हैं। किसी भी दूसरी एजेंसी का न आना और कोई भी सूचना न देना संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि वाहनों की नीलामी से पूर्व पार्षदों को सूचना दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें