फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांच महीने से नगर परिषद हाउस की बैठक न होने से नगर पार्षदों में बना रोष का माहौल

Mon, 09 Feb 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी का नगर परिषद कार्यालय।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद की पिछले करीब पांच महीने से हाउस की बैठक न बुलाए जाने पर पार्षदों में रोष का माहौल है। पार्षदों का कहना है कि समय पर बैठक न होने से वार्डों में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। वहीं संसाधनों की खरीद न होने से शहर में सफाई व्यवस्था भी लगातार चरमरा रही है। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी केवल कागजी वाहवाही लूटने में लगे हैं जबकि धरातल पर आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केवल कागजी घोषणाएं कर रहे चेयरमैन : मनोज
शहर के वार्ड 10 के पार्षद मनोज वर्मा ने कहा कि पांच महीने से हाउस की बैठक नहीं बुलाई गई है। जिससे न तो विकास कार्यों पर चर्चा हो पा रही है और न ही नए संसाधन खरीदे जा रहे हैं। रोजगार्डन सहित अन्य पार्क बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। स्ट्रीट लाइटों व हाई मास्ट लाइटों तक की समय पर मरम्मत नहीं हो रही है। चेयरमैन केवल कागजी घोषणाएं कर वाहवाही लूट रहे हैं।
बॉक्स :
पांच महीने से नहीं हुई बैठक : नवीन
वार्ड आठ के पार्षद नवीन प्रजापत ने कहा कि पांच सितंबर 2025 को नप हाउस की बैठक बुलाई गई थी। पांच महीने का लंबा समय बीतने के बावजूद बैठक न बुलाए जाने से विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। वार्डों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। बैठक में चर्चा के दौरान प्राथमिकता के आधार पर होने वाले कार्यों की बात रखी जा सकती है लेकिन फिलहाल उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

केवल बयानबाजी तक सिमटे चेयरमैन : चरखी
वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र सांगवान चरखी ने कहा कि हर महीने हाउस की बैठक का प्रावधान होने के बावजूद चेयरमैन द्वारा बैठक नहीं बुलाई जा रही है। शहर पिछले लंबे समय से विकास की बाट जोह रहा है लेकिन चेयरमैन केवल बयानबाजी तक सिमट कर रह गए हैं। रोजगार्डन में हालात खराब हैं, सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे है। वार्डों की गलियों का पुनर्निर्माण तो दूर मरम्मत तक नहीं हो रही है। वाहन चालक लगातार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
जल्द बुलाई जाएगी बैठक : चेयरमैन
दादरी नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि गत नवंबर माह में पार्षदों से एजेंडे मांगे गए थे लेकिन सभी से एजेंडे प्राप्त न होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। अब जल्द ही बजट के साथ-साथ हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। चेयरमैन सैनी ने कहा कि शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं। जल्द ही शहर में 125 गलियों के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें