फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जगमग योजना का 6 लाख का सामान बेच गया ठेकेदार

Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम की जगमग योजना के तहत कार्य करवाने वाली प्रकाश एंड कंपनी पर करीब दो साल पहले छह लाख रुपये का सामान अवैध रूप से बेचने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कंपनी के प्रबंधक अनिल शर्मा ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी बिजली निगम की जगमग योजना के तहत कार्य करती है। इसके लिए उन्होंने मार्च 2023 में गांव नीमली में सामान रखा था। इस कार्य का ठेका जिला अमरोहा यूपी के गांव फोंडापुरा गजरौला निवासी हुक्म सिंह को दिया गया था। वह खुद अपने श्रमिकों से काम करवाता है। एक दिन वह गांव नीमली स्टोर पर आया और दूसरी जगह पर काम करने के लिए सामान ले गया।

इस दौरान उसने काम करवाने के बजाय करीब छह लाख रुपये का सामान अवैध रूप से बेच दिया। वे कई बार सदर पुलिस थाने में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने अब एसपी कार्यालय में शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई, तभी आरोपी पर कार्रवाई हो सकी।
विज्ञापन




अब भी अधूरा जगमग योजना का काम

जिले में जगमग योजना के तहत पिछले करीब ढाई साल से काम कराया जा रहा है। इसके बावजूद 167 गांवों में यह काम पूरा नहीं हुआ है। कभी कंपनी का सामान चोरी हो जाता है तो कभी ठेकेदार पर आरोप लग रहा है। इस कारण कई बार कई कार्यस्थलों पर काम रुक चुका है। इस काम में हो रही देरी का खामियाजा उपभोक्ताओं और बिजली निगम को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें