फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिक्षण संस्थानों में मानसिक शोषण न हो, कमेटी करे सुनिश्चित

Mon, 18 May 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने शिक्षण संस्थानों में मानसिक शोषण को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी करने और कमेटी सदस्यों को शिक्षण संस्थाओं व जिले में सभी हॉस्टल का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक परेशानी या अन्य किसी भी प्रकार से उत्पीड़न को रोकने के लिए ये आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्कूल-कॉलेजों व होस्टलों में मानसिक रूप से परेशान विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर ना हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेजों में हेल्पलाइन नंबर जारी हों ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी के दौरान विद्यार्थी अपनी शिकायत रख सकें। इसके साथ ही परेशानी से गुजर रहे बच्चे को सुरक्षा प्रदान करना जरूरी है। विद्यार्थी को किसी प्रकार की प्रताड़ना व शोषण का शिकार न होना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कमेटी सदस्यों को निर्देश दिए इस बारे में विद्यार्थियों से खुलकर बात की जाए और उनकी परेशानी के बारे में पूछा जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी सक्रिय रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें