चरखी दादरी। इस बार लोकसभा चुनावों में हर मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग की निगरानी रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोग के निर्देशों पर एक संचार योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत हर मतदान केंद्र के लिए किसी की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे आयोग मतदान के बारे में जब चाहे जानकारी प्राप्त कर लेगा। कम्युनिकेशन प्लान बनाने का कार्य अंतिम चरण में है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि आयोग के पास जिले के सभी 482 मतदान केंद्रों पर आयोग की निगरानी रहेगी। कही भी गड़बड़ी होने पर उसकी सूचना तुरंत आयोग के पास पहुंच जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए निष्पक्ष व्यक्तियों की पहचान में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे व्यक्ति का ही फोन नंबर आयोग को भेजा जाएगा जो किसी भी राजनीतिक पार्टी से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ना जुड़ा हो।