फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीजेएम ने परखीं बाढ़ से निपटने की तैयारियां

विज्ञापन
जलभराव वाले क्षेत्र का दौरा करते सीजेएम संजीव काजला। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) संजीव काजला ने मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। दौरे का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करना था। सीजेएम संजीव काजला ने किसानों से बातचीत करते हुए उन्हें सलाह दी कि वे खराब फसलों के मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें समय पर मुआवजा मिल सकेगा और नुकसान की भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन

सीजेएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी नागरिक को मदद की आवश्यकता हो तो वह सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है। संभावित बाढ़ या अन्य आपदा की स्थिति में नागरिक तुरंत हेल्पलाइन नंबर 01250-223890 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। इस नंबर पर कानूनी सहायता भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्राकृतिक आपदा के समय कोई भी नागरिक न्याय और सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सरकारी संसाधनों का पूरा लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें