फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रकोष्ठ ने विधायक और जिलाध्यक्ष को किया सम्मानित

Mon, 21 Oct 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में विधायक सुनील सांगवान को सम्मानित करते प्रकोष्ठ के सदस्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित विधायक सुनील सांगवान और जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामप्रताप गुप्ता और श्याम सुंदर चाबा ने की। इसके बाद सभी सदस्यों ने विधायक सांगवान और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण को सम्मानित किया। विधायक सांगवान ने कहा कि दादरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और क्षेत्र में विकास करने में कोई कमी रहेगी। हलके की जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अपने चुनावी वादों पर अमल कर विधायक ने उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग का परिणाम बता लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ जिला संयोजक संदीप जैन ने की। इस दौरान कमांडेंट विद्यानंद सांगवान, डॉ. धर्मबीर सिंह, चतुर्भुज शर्मा, प्रदीप रोहिल्ला, मंजू मोरवाल, मोनिका सैनी, डॉ. विक्रम, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने विधायक उमेद पातुवास से की मुलाकात

चरखी दादरी। पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के पदाधिकारियों ने रविवार को बाढड़ा हलका के विधायक उमेद पातुवास को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जीत की बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए जिला प्रधान सोमबीर शर्मा ने कहा कि उमेद स्वयं पूर्व सैनिक हैं। उनके पिता भी देश के लिए अपना बलिदान दे चुके हैं। महासचिव सूबेदार राजेश फोगाट ने शहीदों की वीरांगनाओं के लिए सोसायटी की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। उनकी परेशानियों और समस्याओं से भी अवगत कराया। इसके बाद पूर्व सैनिकों से संबंधित विषयों पर चर्चा कर समस्याओं को हल करवाने की मांग की। विधायक उमेद ने समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सूबेदार मेजर रणधीर मलिक, सूबेदार मेजर वेदप्रकाश, कप्तान राजबीर, कप्तान अनिल मौडी, कप्तान अनिल, हवलदार सूरत सिंह, दयानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें