फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मोरवाला में इंदिरा कैनाल में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान

Sat, 07 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव मोरवाला से गुजरने वाली इंदिरा कैनाल में शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। शव को शिनाख्त के लिए दादरी नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार देर शाम किसी राहगीर ने गांव मोरवाला से गुजरने वाली इंदिरा कैनाल में एक व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर डायल 112 व इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कैनाल से बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह नग्न अवस्था में है और ना ही उसके पास से कुछ पहचान लायक मिल सका।
इमलोटा चौकी प्रभारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें