फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के भरोसे पिछड़ा समाज को कुछ हासिल नहीं होने वाला : विधायक

Sun, 02 Aug 2026 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में विचार रखते हुए विधायक चंद्रप्रकाश।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्रसेन धर्मशाला में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलास्तरीय पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं आदमपुर हलका से विधायक चंद्रप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील ने की। विधायक ने कहा कि उत्साही और जुझारू कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भरोसे पिछड़ा समाज को कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों सहित समाज के हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को लेकर जाएं। चंद्रप्रकाश ने ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं, पंचकूला में अनशन कर रहे अभ्यर्थियों की सभी मांगों को स्वीकार कर उनके साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमिलेयर की आय सीमा आठ लाख से बढ़ाकर 16 लाख रुपये प्रति वर्ष की जानी चाहिए। हरियाणा की प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। उन्होंने एचकेआरएन की भर्तियों में भी 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, डॉ. मनीषा सांगवान, भिवानी (शहरी) जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुलिया, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान,आनंद बिजारणिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें