फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेहद खराब रही जिले की हवा, एक्यूआई पहुंचा 319

Wed, 15 Nov 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब हो गई। प्रदूषण का औसतन स्तर 319 एक्यूआई दर्ज किया गया जबकि अधिकतम स्तर 405 एक्यूआई तक पहुंच गया। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आसमान में स्मॉग की परत छाई रही जबकि आंखों में जलन की शिकायत भी रही।
विज्ञापन

दादरी जिले में इस साल पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बावजूद इसके दिवाली के बाद से हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। मंगलवार की बात करें तो जिले में प्रदूषण का औसतन स्तर 297 एक्यूआई दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह दस बजे प्रदूषण का स्तर 334 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके बाद धूप खिलने पर प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई, लेकिन शाम के समय स्तर फिर से बढ़कर 319 एक्यूआई पहुंच गया। इसके चलते हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब हो गई।

अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा
बुधवार की बात करें तो जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा जबकि न्यूनतम स्थिर रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें