फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनना नहीं प्रदेश का विकास करवाना मकसद : बलराज कुंडू

Sun, 17 Dec 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हजपा (हरियाणा जनसेवक पार्टी) के संयोजक व महम विधायक बलराज कुंडू ने रविवार को सरस्वती वाटिका में रैली कर हरियाणा जनसेवा मिशन 2024 का आगाज किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाल विधानसभा चुनाव के लिए हजपा तैयार है। उनका लक्ष्य मुख्यमंत्री बनना नहीं, बल्कि प्रदेश का विकास करवाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हजपा धोखेबाजी कर वोट लेने वालों को चलता कर स्वच्छ राजनीति के माध्यम से प्रदेश का बिना भेदभाव के एकसमान विकास करवाएगी। राजघरानों की राजनीति से छुटकारा दिलाने के साथ आम जनता के बीच से आने वाले युवा को प्रतिनिधि बनाया जाएगा और हर व्यक्ति को उसका हक दिलाने के उद्देश्य से हजपा का गठन किया गया है।
दादरी में रविवार को आयोजित रैली की अध्यक्षता हजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय साहू ने की। उन्होंने कहा कि हजपा ने दादरी से आगामी चुनावों की शुरुआत की है और आगामी दिनों में हरियाणा के प्रत्येक विधानसभा में पार्टी की रैली करके प्रदेश में राजनीति के मायने बदलने की ओर बढ़ेंगे। पूर्व विधायक रघु यादव ने हजपा को हरियाणा का भविष्य बताया।
विज्ञापन

- एक जैसी विचार धारा वाली पार्टी से करेंगे गठबंधन
हजपा संयोजक बलराज कुंडू ने कहा कि पार्टी ने हरियाणा के विकास व चुनावों को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। भविष्य में हजपा की तरह विचारधारा रखने वाली पार्टी से ही गठबंधन किया जाएगा। फिलहाल यह जरूरी नहीं कि हजपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इतना जरूर है कि पार्टी नया व विकसित हरियाणा बनाने के लिए आगामी राजनीति करेगी।
- जजपा की नहीं आएगी एक भी सीट, लिखकर देने को तैयार हूं
रैली के बाद बलराज कुंडू मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जजपा ने भाजपा के साथ झूठी राजनीति करके प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। आगामी चुनाव में जजपा एक भी सीट नहीं जीत पाएगी और ये बात वो लिखकर देने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें