फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रवेश की समय सीमा बढ़ी, पर दाखिले नहीं, खाली रह गईं स्नातक कोर्साें की सीटें

Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के कॉलेज रोड स्थित जनता पीजी कॉलेज। फाइल फोटो
विज्ञापन
चरखी दादरी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से काॅलेजों में दाखिला के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोला गया है। इसके पीछे कारण यह है कि अधिकांश कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम में काफी सीटें खाली हैं। बार-बार समयसीमा बढ़ाने और पोर्टल खोलने के बावजूद युवा स्नातक कोर्स में दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति ये है कि काॅलेजों में विद्यार्थियों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण कक्षाएं ही नहीं बन पा रही हैं। बीए में तो फिर भी ठीकठाक आवेदन हुए हैं लेकिन बीएससी व बीकॉम कोर्स में दाखिलों की स्थिति काफी खराब है। विभाग की ओर से 21 अक्तूबर को दोबारा पोर्टल खोलने के बाद भी विद्यार्थी दाखिलों की तरफ रुझान नहीं दिखा रहे हैं।

कई बार बढ़ाई समय सीमा
कॉलेजों में दाखिलों की प्रक्रिया जून माह में शुरू हो गई थी। उसके बाद से ही निरंतर दाखिला प्रक्रिया चल रही है लेकिन युवाओं द्वारा स्नातक कोर्स में दाखिलों की तरफ रूचि नहीं दिखाई जा रही है। कुछ कॉलेजों में बीकॉम में दाखिलों का आंकड़ा दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाया है जबकि विभाग की ओर से दाखिलों के लिए कई बार समय सीमा भी बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन



जिले के कॉलेजों में यह है स्थिति
जनता कॉलेज चरखी दादरी
कोर्स दाखिले हुए कुल सीटें

बीए 308 560

बीकॉम 55 160

लाइफ साइंस 47 80

फिजिकल साइंस 66 160

एक्चुअरी साइंस (बीमांकिक विज्ञान) 10 80



एपीजे कन्या कॉलेज चरखी दादरी

बीए 167 400

बीकॉम 55 160

बीएससी 11 80



राजकीय महाविद्यालय बौंद कलां

बीए 177 240

बीकॉम 14 80



राजकीय महाविद्यालय कादमा

बीए 67 160

बीकॉम 03 80


राजकीय कॉलेज मांढी हरिया

बीए 07 80

बीकाॅम 140 160


राजकीय महिला कॉलेज बाढड़ा

बीए 208 320

बीकाॅम 11 80

फिजिकल साइंस 29 100



राजकीय पीजी कॉलेज चरखी दादरी

बीए 120 240

बीकॉम 18 80



महिला महाविद्यालय झोझू कलां

बीए 193 480

बीकाॅम 22 80

फिजिकल साइंस 21 160




उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में दाखिलों के लिए पोर्टल दोबारा से खोला गया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी पहले किसी भी कारण से दाखिला लेने से वंचित रह गए थे, वे विद्यार्थी अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर या फिर कॉलेजों में आकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. नीरज गर्ग, दाखिला नोडल अधिकारी, जनता पीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें