फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसान पराली न जलाएं, आय का जरिया बनाएं

Sat, 25 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में में इस समय धान की कटाई चल रही है। इस वक्त सरकार का पूरा ध्यान खेतों पर ही है ताकि कोई भी किसान धान कटाई के उपरांत फसल अवशेषों में आग न लगाएं। कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार इस वक्त सैटेलाइट से पूरे हरियाणा के खेतों पर निगाह रखे हुए हैं ताकि कोई भी किसान खेत में आग न लगाएं। विभाग की ओर से लोगों को फसल अवशेष को लेकर लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। किसान पराली जलाने बी बजाय आय का जरिया बनाएं।
विज्ञापन

इसी क्रम में बच्चों के माध्यम से किसानों में जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को विवेक बागला और कृष्ण कुमार कृषि अधिकारी ने गांव समसपुर के विद्यालय में बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई किसान फसल अवशेषों में आग लगाएगा तो उनको 5 हजार से लेकर 30 हजार तक का आर्थिक जुर्माना तथा एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। इसके अलावा संबंधित किसान आने वाले दो वर्षों तक सरकार को अपनी फसल नहीं बेच सकेगा।

उन्होंने बच्चों को बताया कि वो सब अपने परिवार तथा अपने माता-पिता को इस बारे में जागरूक करें ताकि कोई भी किसान अपने खेत में फसल अवशेषों को आग न लगाएं। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए दी जा रही सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा धान छोड़कर दूसरी फसल अपनाने पर तथा फसल अवशेष में आग न लगाने पर सरकार द्वारा दिए जा रहे आर्थिक अनुदान के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें