फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 300 पंप सेट के जरिये प्रशासन करवा रहा पानी निकासी

Thu, 04 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी निकासी के प्रबंधों की जानकारी लेते एसडीएम योगेश सैनी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पानी निकासी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसके लिए सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब 300 पंप सेट लगाए हैं। इनके जरिये दोनों क्षेत्रों से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि अभी तक दादरी जिले के अंदर किसी भी आबादी क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते खेतों सहित अन्य इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। वहीं, उपायुक्त मुनीश शर्मा सहित जिला के आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी अधिकारियों को 24 घंटे सचेत रहने को कहा गया है।

दादरी शहर की बात की जाए तो चिड़िया रोड व कीकरवासनी क्षेत्र को छोड़कर स्थिति सामान्य है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सोहनलाल के अनुसार खेतों से आ रहे पानी के कारण इस क्षेत्र से पानी निकासी में परेशानी आ रही थी, जिसको देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने चिड़िया रोड पर पहले से लगे 40 एचपी क्षमता के पंप के अलावा 30 एचपी क्षमता का एक अतिरिक्त पंप स्थापित कर दिया गया है। अब यहां दो 8-8 इंच लाइनों से पानी निकासी की जा रही है। इससे कीकरवासनी क्षेत्र से पानी निकासी भी सुनिश्चित होगी। शहर में पानी निकासी सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से कुल 39 पंप स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान से मिली जानकारी के अनुसार जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आबादी पर जलभराव का असर नहीं है। हालांकि खेतों में जलभराव हुआ है और सिंचाई विभाग की ओर से पानी निकासी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायतों को भी आवश्यक उपकरणों सहित सहायता प्रदान की गई है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए 258 पंप
सिंचाई विभाग की ओर से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 20 क्यूसेक क्षमता के कुल 258 पंप लगाए गए हैं। इन्हें चालू रखकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही खेतों से भी पानी निकासी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें