फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय, स्कूल को नोटिस देकर रिपोर्ट की तलब

Tue, 16 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव कालियावास के समीप दुर्घटनाग्रस्त स्कूल व रोडवेज बस। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-झज्जर जिले की सीमा पर गांव कालियावास व भागवी के बीच रविवार सुबह निजी स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर होने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग सक्रिय हो गए हैं। शिक्षा विभाग ने जहां निजी स्कूल को नोटिस देकर टूर से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। वहीं जिला उपायुक्त ने आरटीए व यातायात पुलिस को विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस देकर दो दिन में टूर से संबंधित रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने आरटीए व यातायात पुलिस को हाईवे पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सर्दी के मौसम में कोहरे और कम दृश्यता के चलते बढ़ते जोखिम को देखते हुए यह अभियान महत्वपूर्ण रहेगा।
आरटीए एवं यातायात पुलिस संयुक्त रूप से अभियान के दौरान हाईवे पर वाहनों, सड़क किनारे लगे पेड़ों, विद्युत खंभों, साइन बोर्डों, डिवाइडरों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं। रिफ्लेक्टर टेप लगाने का उद्देश्य यह है कि कोहरे या रात के समय वाहन चालक दूर से ही सड़क का मार्ग, अवरोध और मोड़ को स्पष्ट रूप से देख सकें।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस टीमों की ओर से हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट न पहनने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने जैसी खतरनाक आदतों से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान आरटीए एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा राहगीरों व वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर सुरक्षित ड्राइविंग, सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाने, कोहरे में लो बीम लाइट का उपयोग करने और आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें।
बॉक्स :
यह था मामला
बता दें कि रविवार सुबह गांव कालियावास के समीप दादरी के एक निजी स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई थी और 31 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

वर्सन :
निजी स्कूल से टूर संबंधित रिपोर्ट तलब की गई है। जिसके बाद रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें