फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मारपीट के बाद युवक को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
जेल जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महेश।
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी निवासी युवक से मारपीट करने के बाद गाड़ी से टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश भी रावलधी का ही रहने वाला है और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 7 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट झगड़े में घायल हुआ है और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इसके बाद पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए।
सचिन उर्फ रोट ने बताया कि 7 मार्च को उसके दोस्त रावलधी निवासी मोहित ने बताया कि उसे और गौरव उर्फ जग्गू को एक कार डेकोरेशन वालों ने पकड़ रखा है। इसके बाद सचिन व अंकित कार में सवार होकर डेकोरेशन वाले के पास पहुंचे तो वहां सचिन से मारपीट की गई। इसके बाद एक युवक ने उसे कार से टक्कर मारी और इसमें सचिन बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी नागरिक अस्पताल से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी महेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें