फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी में बूंदाबांदी से गिरा तापमान

Wed, 18 Sep 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान दादरी शहर के बस स्टैंड रोड का दृश्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार सुबह तक मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। इस बीच अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 13 सितंबर को हुई बारिश से 40 से अधिक गांवों में खरीफ की फसलों में नुकसान हुआ है। खेतों से पानी की निकासी की जा रही है। जिले में बरसात में औसत बारिश 450 मिमी होनी चाहिए। अभी यह आंकड़ा 300 मिमी तक पहुंचा है। ऐसे में 150 मिमी बारिश की जरूरत और है। हालांकि जिले के बाढड़ा उपमंडल में 420 मिमी बारिश हो चुकी है। बाढड़ा क्षेत्र वैसे भी रेतीला है। वहां बारिश की जरूरत ज्यादा होती है। इस क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर भी काफी नीचे है जो बारिश से भी ऊपर आ सकता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मंगलवार रात तक यह मौसम प्रणाली पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए हरियाणा और एनसीआर दिल्ली के आसपास पहुंच सकता है, जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इस मौसम प्रणाली की वजह से 19 सितंबर तक हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस माह के अंतिम सप्ताह में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे मौसम में बदलाव देखने के लिए मिलेगा। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई अभी नहीं होने वाली है। चंद्रमाेहन ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई की संभावना बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें