फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना फोन नंबर 1930 पर दें : राहुल नरवाल

Wed, 18 Sep 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त राहुल नरवाल ने सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को ध्यान में रखते जिले के खाताधारकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की तत्काल सूचना देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रचलन के कारण अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर संभव है तो कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें ताकि आपकी बैंक और कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लग सके।

उपायुक्त ने कहा कि यदि फिर भी किसी कारण से आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो आप सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें। साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें