फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने से तापमान में आई गिरावट

Mon, 26 Oct 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने और हवा की दिशा बदलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते सुबह के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
हवा का रुख बदलने और आसमान साफ रहने से दिन और रात के तापमान में कमी आई है। शनिवार को चरखी दादरी का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 17.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। इसके चलते अगले तीन-चार दिन मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें