फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्लर्काें के बिना तहसीलदारों ने भी खड़े किए हाथ, नहीं हो पाई रजिस्ट्री

Wed, 02 Aug 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी तहसील में बंद पड़ा रजिस्ट्री क्लर्काें का कमरा।
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। प्रदेश सरकार की ओर से तहसीलदारों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने का दावा करने के बाद पहले ही दिन तहसीलदारों ने हाथ खड़े कर दिए। तहसीलदारों का कहना है कि बिना क्लर्काें के सीधे रजिस्ट्री करने में काफी परेशानियां आ रही हैं। रजिस्ट्री करने से पूर्व अनेक औपचारिकताएं होती हैं जिसमें क्लर्काें के सहयोग की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के इस निर्णय के बाद लोगों के जहन में जमीनी रजिस्ट्री होने की उम्मीद जगी थी, जो मंगलवार को धूमिल होती नजर आई। टोकन लेने के बावजूद भी लोग तहसीलदार कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई। पहले दिन चरखी दादरी तहसील में करीब 50 आवेदन आए लेकिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
बता दें कि जिला में क्लर्कों की हड़ताल से पूर्व सरकार के आदेशानुसार प्रतिदिन जिले में 100 रजिस्ट्री होती थी, लेकिन पिछले 27 दिनों से रजिस्ट्री के काम ठप है। रजिस्ट्री नहीं होने से लोगों की ओर से कटवाए गए टोकन की भी डेट समाप्त हो रही है जिसके कारण उन्हें टोकन शुल्क के रूप में दोहरी मार भी पड़ रही है। जिले में दादरी मुख्य तहसील के अलावा बढड़ा तहसील व बौंद कलां उप तहसील हैं। प्रतिदिन औसतन मुख्य तहसील में 60 से अधिक रजिस्ट्री होती हैं। वहीं बौंद उप तहसील में औसतन 50 टोकन दिए जाते थे तथा बाढ़ड़ा में करीब 40 टोकन प्रतिदिन काटे जाते हैं।
विज्ञापन


- लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
पांच जुलाई को रजिस्ट्री के लिए टोकन कटवाया गया था। टोकन के लिए उनकी तरफ से 600 रुपये शुल्क भी अदा किया गया था। लेकिन जब तहसील में पहुंचे तो यहां पर अधिकारियों ने मना कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि क्लर्काें के काम वह स्वयं नहीं कर सकते।
-नरेश कुमार, चरखी दादरी

रजिस्ट्री नहीं होने से लोग बेहद परेशान हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पिछले बीस दिनों से रजिस्ट्री के लिए चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन काम नहीं बन पा रहा। सरकार की ओर से की गई नई व्यवस्था के बाद भी रजिस्ट्री नहीं बन पा रही।
-जयबीर शर्मा, बाढड़ा

रजिस्ट्री के लिए सभी औपचारिकताएं तहसीलदार पूरी नहीं कर पाएंगे। रजिस्ट्री के लिए अनेक प्रक्रियाएं होती हैं। अगर सभी प्रक्रिया तहसीलदार पूरी करेंगे तो भी मिलने वाले सभी आवेदनों की रजिस्ट्री करना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें