फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्लर्क कल करेंगे थाली बजाओ- सरकार जगाओ प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्लर्काें की मांग को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को 28वें दिन भी जारी रही। क्लर्काें ने मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी कराने में सहयोग की अपील की। वहीं, क्लर्कों ने संघर्ष को ओर अधिक तेज करने की रणनीति को लेकर आगामी 5 अगस्त तक विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

28वें दिन भूख हड़ताल पर कुलदीप सिंह, रविंद्र, हरपाल, राजबीर व राहुल बैठे। एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सीधे तहसीलदारों के माध्यम से रजिस्ट्री का दावा पहले ही दिन धराशायी हो गया है। पहले ही दिन तहसीलदारों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। जिले में कोई भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। अगर सरकार ने क्लर्काें की मांग को पूरा नहीं किया तो स्थिति ओर अधिक बिगड़ेगी।
मंगलवार को धरना स्थल पर बैठक कर क्लर्काें ने 5 अगस्त तक विरोध-प्रदर्शन एवं आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके तहत वीरवार तीन अगस्त को जिला के 380 क्लर्क थाली बजाओ- सरकार जगाओ के माध्यम थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम करेंगे। चार अगस्त को सरकार का पुतला फूंक अपना विरोध जताएंगे। इसके अलावा पांच अगस्त को काला दिवस मनाकर सरकार से मांग पूरी करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें