फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एकेडमी में पीटने पर किशोरी ने पिता पर दर्ज कराया केस

Sat, 20 Jul 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पारिवारिक विवाद के कारण मां के साथ हिसार में रहने वाली एक किशोरी ने पिता पर दादरी स्थित एक एकेडमी में आकर पीटने का आरोप लगाया। आरोप है कि पिता की इस हरकत में एकेडमी प्राचार्य और उसके दादा ने भी साथ दिया। किशोरी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी पिता, दादा और एकेडमी संचालक समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उनकी मां और पिता का विवाद चल रहा है। इसके कारण वह अपनी मां, बहन, भाई के साथ हिसार में रहतीं हैं। वह 17 जुलाई को सुबह 11 बजे शहर स्थित एक एकेडमी में 12वीं कक्षा की डीएमसी लेने आई थी। एकेडमी के प्राचार्य को पता था कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसके बावजूद प्राचार्य ने उनके पिता को फोन कर डीएमसी लेने के लिए आने की सूचना दे दी।
किशोरी ने बताया कि इसके बाद उसका पिता अपने एक अन्य साथी के साथ एकेडमी पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। किशोरी ने षड्यंत्र के तहत घटना होना बताया। पीड़िता ने पुलिस से सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसलिए पुलिस ने धारा 115, 351(2), 3(5) बीएनएस और 75 जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें