फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टीमों ने बिजली चोरी के 73 मामले पकड़े, लगाया 9.58 लाख का जुर्माना

Fri, 05 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहरी क्षेत्र स्थित बिजली चोरी करने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम की टीमों ने लगातार छापामार अभियान चलाया हुआ है। नवंबर माह की अवधि में निगम की चार टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली चोरी के 73 मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन

टीमों ने रंगे हाथ पकड़े गए बिजली चोरी करने वाले लोगों पर 9.85 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं इसके अलावा बिजली चोरी से संबंधित 50 लोगों ने निगम के पास 9.60 लाख रुपये की राशि जमा कराई है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि, बिजली चोरी रोकने के लिए सभी टीमें लगातार संदिग्ध लोगों के घर पहुंच बिजली चोरी की जांच करेगी। वहीं, नियमों अनुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बिजली निगम के शहरी क्षेत्र में कम वॉल्टेज की बिजली पहुंचने की शिकायतें मिल रहीं थी। इससे परेशान उपभोक्ता लगातार बिजली निगम कार्यालय में शिकायतें दर्ज करवा रहे थे। इससे निजात पाने के लिए बिजली चोरी रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है। बिजली निगम की ओर से नियुक्त टीमों ने नवंबर महीने में 73 घरों में लोगों बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें