फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उपमंडलस्तरीय दमकल विभाग के दफ्तर के लिए टीम ने लिया जगह का जायजा

Sun, 23 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चांदवास गांव में जमीन का जायजा लेने पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बाढड़ा क्षेत्र में जल्द ही उपमंडल स्तरीय दमकल विभाग कार्यालय भवन का निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके लिए विभाग को चांदवास ग्राम पंचायत जमीन देने के लिए आगे आई है। वहीं, ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पारित करने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन का जायजा लिया। टीम एक माह के अंदर तीसरी बार जगह का जायजा लेने पहुंची है।
बाढड़ा को उपमंडल का दर्जा मिले 8 साल से अधिक समय हो चुका है। अब भी यहां कई विभागों के उपमंडल स्तरीय कार्यालय नहीं खुले हैं। दमकल विभाग भी इन्हीं में से एक है। फिलहाल, बाढड़ा अनाज मंडी में दमकल गाड़ी खड़ी की जा रही है। अस्थायी कार्यालय में स्टाफ और संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन

उपमंडल के लोग विभाग, प्रशासन व सरकार से जल्द से जल्द बाढड़ा में उपमंडल स्तरीय दमकल विभाग कार्यालय भवन बनाने की मांग कर चुके हैं। बाढड़ा कस्बे में भवन निर्माण के लिए जगह नहीं मिल पाई है।
चांदवास ग्राम पंचायत विभाग को जमीन देने के लिए आगे आई है। ग्राम पंचायत ने लिखित में जमीन देने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। दूसरी ओर दमकल विभाग के उच्चाधिकारी ग्राम पंचायत की ओर से बताई गई जमीन का जायजा लेने पहुंचे और उन्होंने इसे कार्यालय निर्माण के लिए उपयुक्त बताया। वहीं, टीम ने राजस्व विभाग से भूमि का रिकाॅर्ड व ग्राम पंचायत से सहमति का प्रस्ताव भी लिया है।
विज्ञापन

विभाग ने दावा किया कि यह भूमि विभाग के लिए हर निर्धारित शर्तों को पूरा करती है। जल्द ही उपायुक्त से स्वीकृति लेकर उनका दौरा करवाने के बाद सारा रिकाॅर्ड तैयार कर राज्य मुख्यालय रिपोर्ट भेजकर बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें