फोटो- 29 खनन क्षेत्र का जायजा लेते अधिकारी। स्रोत : सरकारी प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में अवैध खनिज से भरे 150 वाहनों की जांच की गई। जिला खनन अभियंता डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यालय की टीम दादरी पहुंची।
खनन अभियंता संजय संभरवाल के नेतृत्व में टीम ने अवैध खनन व वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम ने खनिज से भरे वाहनों के ई-रवाना बिल चेक किए। इस दौरान खनिज की खदानों का भी निरीक्षण किया।
खदान संचालकों को खनन कार्य खनन नियमानुसार करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला खनन अभियंता डॉ. राजेश कुमार को जिला प्रशासन से तालमेल करते हुए अवैध खनन व अवैध खनन परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार निरीक्षण करने व कार्रवाई जारी रखने के बारे मेंं कहा गया।