फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं की तो अध्यापक करेंगे प्रदर्शन

Tue, 14 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन जिला प्रधान विद्यानंद श्योराण ने कहा कि यदि दिवाली तक ट्रांसफर ड्राइव प्रारंभ नहीं किया गया तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। जिला एवं राज्यस्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यानंद ने कहा कि एसोसिएशन ऑनलाइन डायरी का विरोध करता है। इस विषय में विभाग को विरोध दर्ज कराया जा चुका है। विभाग हठधर्मिता अपनाए हुए है। श्योराण ने कहा कि लेक्चरर्स की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए अन्यथा संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि प्राध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रखकर विभाग विद्यार्थियों की शिक्षा से खिलवाड़ कर रहा है, जो पूरी तरह असंवेदनशील रवैया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें