संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजकीय अध्यापक संघ-70 संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को बैठक की। इसमें 2 मार्च को नौरंगाबास राजपूतान केंद्र से पेपर आउट होने के मामले में बोर्ड के चेयरमैन की ओर से की गई कार्रवाई का विरोध जताया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान संजय फौगाट ने की, जबकि राज्य उपप्रधान जगमेंद्र छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। बैठक का संचालन कृष्ण ने करवाया। जगमेंद्र छिल्लर ने कहा कि अध्यापक साथियों ने पेपर शुरू होने से पहले ही परीक्षा चीफ के माध्यम से पुलिस को सूचना दी थी कि इस केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप बहुत अधिक है। काफी लोग व असामाजिक तत्व केंद्र में घुस आए हैं और पर्यवेक्षकों के साथ बदसूलकी करने पर उतारू हो गए हैं।जगमेंद्र ने कहा कि इस सूचना को गंभीरता से न लेकर पुलिस ने मात्र दो से तीन कर्मी और भेज दिए, लेकिन माहौल वैसा ही रहा। जिस व्यक्ति ने प्रश्नपत्र की फोटो ली और स्वीकार किया, उससे पता चलता है कि पर्यवेक्षक की कोई गलती नहीं है। बैठक में राजेश ढिल्लू, आनंद श्योराण, कृष्ण, पूर्णमल, अजन, भंवर सिंह, परमजीत व संजय आदि मौजूद रहे।