डाइट बिरही कलां में ई-अधिगम को लेकर विचार रखते हुए वक्ता।
चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने ई- अधिगम के अंतर्गत प्रत्येक शिक्षक को प्रति सप्ताह एक घंटे अपनी शिक्षण प्रक्रिया में टैबलेट का उपयोग करने के निर्देश है। इसके अलावा दो अनुदेशन (असाइनमेंट) गृह कार्य के रूप में विद्यार्थियों को देने हैं। इस प्रक्रिया को पूरी करने से ई- अधिगम की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
कृष्णा फौगाट ने बताया कि इसी प्रकार से प्रत्येक विद्यार्थी को प्रति सप्ताह, प्रति विषय एक घंटा टेबलेट का उपयोग करना है। गृह कार्य के रूप में शिक्षक द्वारा दिये गए दो डाइग्नोस्टिक टेस्ट व दो असाइनमेंट करने हैं। ई-अधिगम पर आयोजित कार्यक्रम में वीरवार को डीईओ ने ये निर्देश दिए
डाइट बिरही कलां के प्राचार्य कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले के 16 कंप्यूटर एवं वोकेशनल शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर मास्टर ट्रेनर बनाया गया है जो क्लस्टर स्तर पर शिक्षकों को ई- अधिगम संबंधी ट्रेनिंग देंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अंजनी राजेश ने बताया कि ई-अधिगम कार्यक्रम मुख्यमंत्री का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है जिसे सभी शिक्षक गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।
- ई-अधिगत की स्टेट्स रिपोर्ट जांच रही टीमें
जिला परियोजना संयोजक जलधीर सिंह ने बताया कि उनकी एपीसी की टीम भी स्कूलों का दौरा कर ई अधिगम के स्टेट्स की जांच कर रही है। बौंदकलां खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने बताया कि इस सप्ताह में राज्य स्तर पर टॉप 10 शिक्षकों की सूची जारी की गई है उसमें बौंदकदलां के टेब यूजेज डाटा में राजकीय विद्यालय इमलोटा के शिक्षक राजकुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है। तीसरा स्थान मिसरी स्कूल से सुशील व पूनम ने जबकि पांचवां स्थान नीमली स्कूल से मीनाक्षी ने हासिल किया।
- होम वर्क असाइनमेंट में पूनम ने मारी बाजी
होम वर्क असाइनमेंट में मिसरी स्कूल से पूनम व सुशील देवी ने क्रमश: प्रथम व दूसरा और इमलोटा स्कूल के राजकुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। स्टूडेंट मॉनीटरिंग डाटा में बौंद स्कूल के नवीन सैनी ने प्रथम, मिसरी स्कूल की सुशीला ने तृतीय व अचीना स्कूल की पूनम ने नौवां स्थान प्राप्त किया।