गांव डूडीवाला किशनपुरा में ग्रामीणों को जागरूक करते शिक्षक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। नए शैक्षणिक सत्र के आगमन के साथ ही जिले में सरकारी व निजी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न स्तर पर अभियान चलाकर अभिभावकों को बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके तहत सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। शिक्षक अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
इनमें निशुल्क शिक्षा, किताबें, वर्दी, मिड-डे मील, छात्रवृत्ति योजनाएं, डिजिटल कक्षाएं और प्रशिक्षित स्टाफ जैसी सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूलों में बेहतर शिक्षा का माहौल, खेल सुविधाएं और विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि अभिभावकों का भरोसा मजबूत हो सके।