फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पूर्व विधायक के स्कूल में सीसीटीवी तोड़ने का आरोप लगाकर शिक्षकों ने 8 विद्यार्थियों को पीटा, माफी मांगने पर शांत हुए अभिभावक

Wed, 29 Jan 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अभिभावकों और ग्रामीणों से बातचीत करते स्कूल चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह। संवाद
विज्ञापन
मंदोला स्थित यदुवंशी स्कूल में बुधवार सुबह पहुंचकर ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को भेजा घर, स्कूल प्रबंधन समिति समेत चेयरमैन ने ग्रामीणों के बीच आकर मांगी माफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शिक्षकों के विद्यार्थियों को पीटने पर बुधवार को मंदोला स्थित यदुवंशी स्कूल में जमकर बवाल हुआ। पिटाई के विरोध में एकत्र होकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को छुट्टी करवाकर घर भेज दिया। खुद कार्रवाई की मांग को लेकर वहीं डटे रहे। ग्रामीणों की मांग के अनुसार स्कूल प्रबंधन समिति ने घटनाक्रम के लिए माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह यदुवंशी स्कूल के चेयरमैन हैं। मंदौला स्कूल शाखा के विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सतनाली शाखा ले जाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, वहां सात-आठ विद्यार्थियों पर सीसीटीवी तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने पिटाई की। आरोप है कि बच्चों को हाथ-पांव पकड़कर जमीन पर लिटाया गया और शिक्षकों ने डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन

उक्त विद्यार्थियों ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। वहीं, यह बात धीरे-धीरे क्षेत्र में फैल गई। घटनाक्रम को लेकर पिछले दो दिनों से ग्रामीण स्कूल प्रबंधन समिति से बातचीत कर रहे थे, लेकिन, उनकी बात पर गौर नहीं किया गया। बुधवार सुबह अभिभावक और ग्रामीण एकत्र होकर स्कूल पहुंचे।
सर्वप्रथम उन्होंने कक्षाओं में मौजूद बच्चों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया। वहीं, स्कूल गेट का भी ताला बंद कराया गया। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति पदाधिकारी उनके बीच पहुंचकर माफी मांगे या फिर विद्यार्थियों को जानवरों की तरह पीटने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद स्कूल चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए ग्रामीणों से माफी मांगी।


- सतनाली शाखा में कार्यरत हैं पीटने वाले शिक्षक
ग्रामीणों की मानें तो जिन तीन शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पीटा है, वे यदुवंशी स्कूल की सतनाली शाखा में कार्यरत हैं। चेयरमैन राव बहादुर सिंह के अलावा उक्त तीनों शिक्षक भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्होंने भी माफी मांगी। मारपीट की घटना भी सतनाली शाखा की है।

- तीन घंटे बाद शांत हुआ मामला
सुबह करीब 11:50 पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिए। इसके बाद चेयरमैन राव बहादुर सिंह वहां आए और ग्रामीणों के बीच जमीन पर ही चौकड़ी मारकर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और दोपहर करीब तीन बजे समझौता होने के बाद ग्रामीण वहां से लौट गए।

- पहले भी पिटाई का मामला आ चुका है सामने
ग्रामीणों ने बताया कि यदुवंशी स्कूल में कुछ माह पहले भी विद्यार्थियों की पिटाई का मामला सामने आया था। उस दौरान भी अभिभावक यहां पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से भविष्य में ऐसा न होने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन


वर्सन:
विद्यार्थियों की अनुशासनहीनता पर शिक्षकों ने पिटाई की थी। हालांकि, यह गलत है। भविष्य में ऐसा नहीं होगा। अभिभावकों को शांत व संतुष्ट कर भेजा गया।
-नौरंगलाल, डीन, यदुवंशी स्कूल मंदोला

वर्सन:
मांग के अनुसार स्कूल प्रबंधन समिति और चेयरमैन ने अभिभावकों के बीच आकर घटनाक्रम के लिए माफी मांग ली। इसके बाद अभिभावक शांत होकर घर लौट आए।
-सुरेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, मंदौला
फोटो 08
कमरे में मारे गए डंडे के निशान दिखाता छात्र। संवाद
फोटो 09
मंदौला स्थित यदुवंशी स्कूल के बाहर खड़े अभिभावक और ग्रामीण। संवाद
फोटो 10
अभिभावकों और ग्रामीणों से बातचीत करते स्कूल चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें