फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड: मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार कर लेकर आते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। बौंद कलां में 10 मई को पीजीटी शिक्षक ललित की हत्या मामले में पुलिस और सीआईए स्टाफ ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर बाइक भगाई और फायर किए। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों को चोटें लगीं। इसके बाद पुलिस ने इन्हें दबोचकर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इनके कब्जे से चार देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देश पर सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई विशाल की अगुवाई में बाढड़ा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ललित हत्याकांड में शामिल आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर गांव लाड से होते हुए नांधा की ओर जा रहे हैं। सीआईए टीम ने नांधा-लाड रोड पर नांधा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक आती दिखी। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे वहीं से लाड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर किए। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा करना जारी रखा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ करने पर इनकी पहचान बौंद कलां निवासी नितिन उर्फ कालिया और नितिश उर्फ लस्सी के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि ललित हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी सतेंद्र ने इन दोनों को हथियार और बाइक उपलब्ध करवाई थी।

आरोपियों को बाजार में घुमाया
मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को सोमवार दोपहर बाद पुलिस निशानदेही के लिए बौंद कलां लेकर पहुंची और पैदल बाजार में घुमाया। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक घायल आरोपी को दो पुलिसकर्मी सहारा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें