फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ ऑफिस मारपीट प्रकरण को लेकर शिक्षक नेता हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। डीईओ ऑफिस में मंगलवार को हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। वीरवार को शिक्षक नेता इस मसले पर लामबंद हो गए और उन्होंने शहर के रोज गार्डन में बैठक आयोजित की। बैठक में इस घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पास किया गया और 10 अक्तूबर को इस संबंध में डीसी प्रीति और एसपी दीपक गहलावत को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बता दें कि गत मंगलवार को लीव-ट्रेवल कंसेशन केस को लेकर डीईओ कार्यालय में दो पक्ष भिड़ गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पुलिस ने इस संबंध में घायल शिक्षक नेताओं के बयान पर डीईओ और सहायक समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर शिक्षक नेताओं और शिक्षकों पर भी क्रॉस केस दर्ज किया गया।
इस मामले को लेकर वीरवार को अध्यापक संघ-70 ने रोज गार्डन में आपात बैठक बुलाई। सर्वप्रथम वक्ताओं ने इस घटनाक्रम को निंदनीय बताया और डीईओ कार्यालय स्टाफ के व्यवहार के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए अगली रणनीति तैयार करने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अक्तूबर को दोबारा से इस मसले पर सभी रोज गार्डन पहुंचेंगे और इसके बाद प्रदर्शन कर लघु सचिवालय में पहुंचकर डीसी और एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें