फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिक्षक पर स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 15 Jan 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा ने प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ये मामला डीसी मनदीप कौर तक पहुंचा। शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने के लिए मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। दादरी जिले में एक माह में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

पंजाब के रोपड़ जिले में पिछले साल 29 नवंबर से छह दिसंबर तक एक शिविर आयोजित किया गया था। शहर के एक समीपवर्ती गांव स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य भी इसमें भाग लेने के लिए गए थे और उस दौरान एक शिक्षिका को स्कूल का कार्यवाहक प्रभारी बनाया गया था। उसी दौरान प्रतिनियुक्ति पर उस स्कूल में भेजे गए अंग्रेजी के अध्यापक ने पांच दिसंबर को एक नाबालिग छात्रा से शारीरिक छेड़छाड़ की।
छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल प्रभारी से की तो विभाग ने आरोपी शिक्षक की तैनाती बीईओ कार्यालय में कर उसे स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया। फिलहाल आरोपी शिक्षक की हाजिरी वहीं लग रही है जबकि आरोपी को बर्खास्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने विभागीय मुख्यालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन



- महिला एवं बाल विकास विभाग ने की काउंसलिंग
ये मामला महिला एवं बाल विकास विभाग के संज्ञान में 11 जनवरी को आया। इसके तुरंत बाद पीड़िता की काउंसलिंग की गई। उस दौरान छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अगली कार्रवाई के लिए काउंसलिंग रिपोर्ट एसपी कार्यालय में भेजी गई है।


आरोपी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर तैनात था। मामले की शिकायत मिलते ही उसे स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया गया। फिलहाल उसकी हाजिरी बीईओ कार्यालय में लग रही है। मामले की सूचना मुख्यालय को भी दी गई है। - राजबाला मलिक, बीईओ, दादरी।


इस मामले की जानकारी 11 जनवरी को मिली थी। इसके तुरंत बाद छात्रा की काउंसलिंग की गई। छात्रा ने जो बातें बताईं उसकी रिपोर्ट तैयार कर एसपी कार्यालय भेज दी गई है। - गीता सहारण, सीडीपीओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें