चरखी दादरी। फिलिपींस में आयोजित ड्रैगन बोट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गांव मकड़ानी निवासी खिलाड़ी तन्नु ने चार पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। तन्नु ने देश की झोली में एक रजत और तीन कांस्य पदक डाले।
तन्नु के पिता कृष्ण ने बताया कि 28 अक्तूबर से 4 नवंबर तक फिलिपींस के परिनचिका शहर में आईसीएफ ड्रैगन बोट वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें तन्नु ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
तन्नू ने डी-10 जूनियर महिला वर्ग की 2000 मीटर में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद डी-10 जूनियर महिला वर्ग की 500 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किए।
इसके बाद डी-10 जूनियर वर्ग की 500 मीटर स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। तन्नु के इस प्रदर्शन पर मौजिज लोगाें ने बधाई दी। तन्नु 11वीं कक्षा की छात्रा है। कोच मोनू धनखड़ के मार्गदर्शन में अभ्यास करती है। अब गांव लौटने पर ग्राम पंचायत की ओर से उसका स्वागत किया जाएगा। देश का नाम रोशन करने पर उसे सम्मानित किया जाएगा। त