फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवा महोत्सव के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आजा

Tue, 05 Nov 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिलास्तरीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तय की गई है। इसमें भाग लेने के इच्छुक युवा आज आवेदन फॉर्म भरकर रावलधी स्थित राजकीय नोडल आईटीआई में जमा करवा सकते हैं।
संस्थान प्रभारी श्रीनिवास जांगड़ा ने बताया कि कौशल विभाग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से 18-19 नवंबर तक युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार युवा महोत्सव की थीम इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी रहेगी। इसमें युवाओं को विज्ञान से संंबंधित प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में समूह व एकल लोक नृत्य, समूह व एकल लोक गीत, कहानी लेखन, कविता, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता व फोटोग्राफी आदि करवाई जाएंगी। इनमें प्रथम को 2100, द्वितीय को 1500 व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 15 से 29 साल के युवा भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले सभी संस्थानों को पहले पंजीकरण कराना होगा। इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।
ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें